1- बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा-रामवृक्ष यादव जालौन उरई --------:(रिपोर्ट -भारत न्यूज़ नेशन 24) उत्तर प्रदेश जनपद जालौन मैं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी रामवृक्ष यादव के नगर आगमन पर जिला सपा कार्यालय इकलासपुरा रोड़ पर सपाजनों द्वारा फूल मालाओं से मुख्य अतिथि रामवृक्ष यादव का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने किया। प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी आदि की समस्याओं पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सपा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जायेगी। मुख्य अतिथि ने बताया कि झांसी के ओरछा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जल्द लगाया जायेगा जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा अन्य प्रदेशीय नेता शामिल होगे। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना है अगर हमारा बूथ मजबूत होगा तो संगठन भी उतना मजबूत होगा। आज भाजपा की केन्द्र व प्रदेश की सरकार फूट डालों राज करों की निति अपना रही है। आम जनता किसान, ब्यापारी, महिलाएं कोई सुरक्षित नहीं है। हम चुनाव हारे जिसमें विधायकों, मंत्रियों और बड़े नेताओं का दोष रहा है जबकि हमारे राष्ट्रीय नेता अखिलेश यादव का कोई दोष नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए मात्र एक वर्ष रह गया है जिसके लिए से तैयारी करनी होगी तभी इस सरकार को उखाड़ कर फेंका जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा से सभी त्रस्त है जिसका फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को मिलने से कोई नहीं रोक सकता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, जीवनप्रताप बाल्मीकि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव मौखरी, पृथ्वी सिंह यादव, सपा नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, जयदेव सिंह यादव, सुरेंद्र बजरियां, प्रताप यादव बजरियां, अतर सिंह राठौर, अखिलेश यादव महिला यूथ बिग्रेड की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम सक्सेना, महिला जिलाध्यक्ष माण्डवी निरंजन, मो. शकील अंसारी, जमालुद्दीन पप्पू, वीरेंद्र यादव, महेश विश्वकर्मा सहित दर्जनों की संख्या सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Friday, 8 January 2021
सपा एमएलसी रामवृक्ष यादव का सपाजनों ने किया जोरदार स्वागत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment