सपा पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी ने किसान चौपाल में बांटे कंबल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 18 January 2021

सपा पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी ने किसान चौपाल में बांटे कंबल

1-तहसील क्षेत्र के ग्राम सोमई लगाई किसान चौपाल
उरई जालौन------: (रिपोर्ट -विनय पांचाल भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन तहसील उरई क्षेत्र के ग्राम सोमई में किसान विरोधी कानून के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने किसान चौपाल लगाई जिसका आयोजन प्रेमनारायण भाटिया द्वारा किया गया। किसानों की इस चौपाल में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी ने उपस्थित किसानों से संवाद स्थापित किया और केंद्र सरकार के द्वारा लाये किसान विरोधी काले कानून से होने वाली हानिओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी ने कहा कि केन्द्र की सरकार द्वारा कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए जो कानून बनाये गये है वह पूरी तरह किसानों को तबाह करने वाले काले कानून है।उन्होंने कहा कि विगत दो माह से किसान दिल्ली की सड़कों पर आंदोलन कर रहे है लेकिन सरकार अलोकतांत्रिक एव तानाशाही तरह का रबैया अपनाने पर तुली है।जबकि किसान इस काले कानून को वापस लिए जाने के संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अन्ना जानवरों के कारण हजारों एकड़ फसल किसानों की तबाह हो चुकी है सरकार को वर्वाद किसानों की फसलों का मुआवजा देना चाहिए। किसान चौपाल सम्पन्न होने के बाद गांव के लगभग 40 गरीब व असहाय बुर्जुगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किये गये तथा उत्कृष्ट सेवा के लिए पंकज याज्ञिक पचोखरा एवं रिंकू एट को शाल उढ़ा कर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रेमनारायण भाटिया पूर्व प्रधान द्वारा आभार ब्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मोहम्मद तारिक पूर्व महासचिव सपा, चुन्ना हुसैन रिजवी, पुष्पेन्द्र यादव पूर्व जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, मदन सिंह, सौरभ यादव, लोचन सिंह, मनोज यादव कपासी, कुलदीप भाटिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages