जालौन कालपी -----------:(रिपोर्ट शिव सिंह सेंगर भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्य द्वार कालपी लॉकडाउन की मंदी और बेरोजगारी से उबरने के लिए नगर पालिका जल्द ही एक करोड़ की लागत से 30 दुकानों की मार्केट तैयार करेगी। कम कीमतों वाली इन दुकानों की मदद से लॉकडाउन में बेरोजगार हुए लोग फिर से रोजगार की धारा से जुड़ सकेंगे। पालिका अधिकारियों का कहना है नई मार्केट से न सिर्फ नगर पालिका की आय बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र के लोगों को रोजगार के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म भी उपलब्ध होगा।
आपको अवगत कराते चलें कि हाल ही में covid-19 वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन ने कई लोगों की रोजी-रोटी छीनकर उन्हें बेरोजगारों की कतार में खड़ा कर दिया है। ऐसे लोगों को दोबारा रोजगार की धारा से जोड़ने के लिए पालिका ने अनलॉक शुरू होने के बाद अब दूसरी नई मार्केट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पालिका अध्यक्ष बैकुंठी देवी ने बताया कि बीते 20 वर्षों में कभी भी पालिका की ओर से बाजार को विस्तारित नही किया गया।
पालिका की आय भी घटती जा रही है। व्यापारियों की ओर से कई बार बाजार का विस्तार करने की मांग की गई है। इस पर विचार करते हुए ही पालिका ने इस वर्ष लगभग एक करोड़ की लागत से तीस दुकानों की मार्केट वन विभाग के कार्यालय के बगल में बनाने का फैसला किया है। दावा किया कि हफ्ते भर में दुकानों का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो मार्च तक सभी 30 दुकानें बनकर आवंटन के लिए तैयार भी हो जाएंगी।
नगर पालिका ने साल 2020 में भी वन विभाग कार्यालय के पास ही 30 दुकानों की एक मार्केट तैयार की थी, जिसमें 15 दुकानों का आवंटन भी हो गया है, शेष 15 का इसी माह जनवरी में होना है। इसी के बगल में अब साल 2021 में भी दूसरी 30 दुकानों वाली बनने जा रही है। इससे यह क्षेत्र पहली और सबसे बड़ी 60 दुकानों वाली मार्केट बन जाएगी।
व्यापारी अतुल गुप्ता सिंटू का कहना है कि पालिका की ओर से बेरोजगारी से उबारने का एक अच्छा प्रयास है। साथ ही यह भी देखना होगा कि एक व्यापारी को एक ही दुकान मिले, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ हो। व्यापारी राजेंद्र साहू ने कहा कि पालिका की ओर से बाजार का विस्तार करने की योजना से लोगों को रोजगार मिलेगा। बशर्ते दुकानों की कीमतें भी ऐसी रखी जाए कि छोटी पूंजी वाला व्यक्ति भी आगे बढ़ने की हिम्मत कर सके।
No comments:
Post a Comment