विवेकानंद जयंती पर सपा युवा घेरा कार्यक्रम में युवा सम्मानित - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 12 January 2021

विवेकानंद जयंती पर सपा युवा घेरा कार्यक्रम में युवा सम्मानित

1- डकोर विकास खण्ड के ग्राम पडूली में सुरेन्द्र मौखरी ने किया कार्यक्रम
उरई जालौन------:( ब्यूरो रिपोर्ट -भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन एवं सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेशउत्तम पटेल के निर्देश पर डकोर विकास खण्ड के ग्राम पडूली में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर समाजवादी युवा घेरा कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र यादव मौखरी के नेतृत्व में युवाओं को समानित किया गया। 
इस मौके उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए युवा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव मौखरी ने कहा कि प्रदेश में अगर युवाओं को सम्मान दिया है वह सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ही दिया है। उन्होंने अपने शासन काल में युवाओं के लिए तमाम योजनाओं को संचालित कर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम कर दिखाया है। आज भाजपा की प्रदेश सरकार में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए युवा वर्ग दरदर भटकता नजर आ रहा है जो बेरोजगारी की मार झेल रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सभी योजनाएं मात्र कागजों तक ही सिमट कर रह गयी है।उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में यहीं युवा भाजपा सरकार का तख्ता पलट करने का काम करेंगे और सपा मुखिया अखिलेश यादव के पक्ष में मतदान कर प्रदेश की सत्ता पर काबिज करने का काम कर दिखायेगा। कार्यक्रम को जीवन बाल्मीकी, आनंद ठाकुर, राहुल पिरोना, विकी गायर, बीनू ठाकुर, धर्मेन्द्र गौतम, दीपक, गुडू जयपुरा सहित आदि लोगों ने भी सम्बोधित किया।

No comments:

Post a Comment

Pages