नशे से युवा हमेशा दूर रहें ताकि उनका और उनके परिवार का समुचित विकास हो सके-डा. विभ्राट चंद्र कौशिक - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 9 January 2021

नशे से युवा हमेशा दूर रहें ताकि उनका और उनके परिवार का समुचित विकास हो सके-डा. विभ्राट चंद्र कौशिक

१-बुंदेलखंड में नशा की बढ़ती प्रवत्ति को रोकने के लिए नशा उन्मूलन जैसे कार्यक्रमों जरूरत   - मूलचंद निरंजन                                               उरई मुहम्मदाबाद--------: (रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन नशे से युवा हमेशा दूर रहें ताकि उनका और उनके परिवार का समुचित विकास हो सके। वे देश के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। यह बात उत्तर प्रदेश युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डा. विभ्राट चंद्र कौशिक ने कही। वह बुंदेलखंड महापरिषद के संस्थापक कुंवर सुदर्शन सिंह जादौन की तृतीय पुण्यतिथि पर ग्राम टिमरों में आयोजित स्वास्थ्य मेला, नशा उन्मूलन शपथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह और युवाओं को नशा न करने की शपथ भी दिलाई।
उन्होंने कहा कि युवा गांव-गांव जाकर नशे से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करें। माधौगढ़ क्षेत्र के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि बुंदेलखंड में नशा की बढ़ती प्रवत्ति को रोकने के लिए नशा उन्मूलन जैसे कार्यक्रमों जरूरत है। इस मौके पर 100 से अधिक युवाओं को प्रमाणपत्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री डा. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि नशा करने वाले युवा ना सिर्फ अपना बल्कि समाज व राष्ट्र का भी नुकसान करते हैं। ऐसे में हर नागरिक का दायित्व है वह ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु अनुरागिनी संस्था का सहयोग करें। बैंक अधिकारी शैलेंद्र कुमार सचान ने कहा कि जैसे-जैसे युवाओं में नशे के प्रति जागरुकता बढ़ेगी, वैसे वैसे समाज से नशा एवं उससे जुड़े कारोबार भी खत्म हो जाएंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अवनींद्र कुमार ओझा, हरनाम सिंह यादव, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा डा. नवाब सिंह जादौन, नगर पालिका जालौन के अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र विक्रम सिंह, सुरजीत सिंह, राज कुमार परमार, ब्रजराज सिंह यादव, हृदेश पांडेय, ओमकार सिंह सहकार, जितेंद्र पांडे, रविंद्र सिंह आदि ने नशा मुक्ति को लेकर शपथ ली।

No comments:

Post a Comment

Pages