13 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी परिजनों ने कराया 17 वर्षीय किशोर पर मुकदमा दर्ज - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 9 January 2021

13 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी परिजनों ने कराया 17 वर्षीय किशोर पर मुकदमा दर्ज

 जालौन आटा-------:(रिपोर्ट  -शिव सिंह सेंगर भारत News Nation 24)  उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के एनएच 27 पर कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आटा खेत में जा रही 13 साल की लड़की के साथ आरोपी 17 वर्षीय लड़के ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी खेत मे बेहोशी की हालत में मिली तो सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। काफी देर तक दुष्कर्म की चर्चा रही पर शाम को पुलिस ने बताया कि परिजनों ने दुष्कर्म से इनकार कर छेड़खानी की तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ एके सिंह का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा, जो भी सचाई होगी सामने आ जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार की दोपहर मटर की कटाई के लिए खेत जा रही थी। रास्ते में 17 वर्षीय लड़का घात लगाए बैठा था। जैसे ही वह वहां से निकली तो लड़के ने उसे पकड़ लिया। आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों को संदेह हुआ और जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा की किशोरी बेहोश पड़ी थी। उसके शरीर पर काफी कम कपड़े थे। फिर परिजनों को सूचना दी गई। तब तक किशोरी के साथ दुष्कर्म की चर्चा सुनते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि देर शाम परिजनों ने सिर्फ छेड़खानी किए जाने की ही तहरीर दी है। फिर भी किशोरी का मेडिकल कराकर आरोपी लड़के को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Pages