1- श्रीराम नेत्रहीन विद्यालय पहुंच कर काटा केक
उरई जालौन------:( रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिम्पल यादव के जन्मदिन पर श्रीराम नेत्रहीन विद्यालय लहारियापुरवा में कार्यक्रम आयोजक पुष्पेंद्र यादव, युव जनसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र सिंह सनी, शरद यादव, ईशू यादव, आकाश नगाइच, सौरभ यादव, मो. शहबाज खान धर्मेंद्र सिंह मिनौरा ने पहुंच कर नेत्रहीन एवं मूकविधूर लोगों की मौजूदगी में उन्हीं के हाथों से केक काट कर सपा मुखिया अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिम्पल यादव को लम्बी उम्र की कामना की तथा इस मौके पर केक काटने के बाद सभी मूकविधूर एवं अंध लोगों को केक का वितरण किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक पुष्पेन्द्र यादव एवं सपा नेता शिवेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने शासन काल में जितना मूकविधूर एवं अंधे और विकलांग ब्यक्तियों के लिए जितनी भी लाभकारी योजनाएं संचालित कर लाभ पहुंचाने का काम किया है उतना किसी भी राजनैतिक दल ने नहीं किया है।
No comments:
Post a Comment