जालौन कोंच -----------:( रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कैलिया पुलिस ने रविवार को तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह गिरोह ज्यादातर ग्रामीण अंचलों मेें सक्रिय रहकर घरों में जाकर महिलाओं को अपने जाल में फांस कर जेवर आदि उड़ा देता हैै और चंपत हो जाता है। पुलिस ने इन टप्पेबाजों के पास से कुछ जेवर भी बरामद किए हैं। बिहार के रहने वाले ये लोग फिलहाल सीमावर्ती एमपी के ग्वालियर में डेरा डाले हैं।
सीओ राहुल पांडे ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार की सुबह एसएचओ कैलिया महेश कुमार को सूचना मिली कि इलाके में सक्रिय टप्पेबाज गिरोह के कुछ लोग पीपरी तिराहे के पास देखे गए हैैं। उन्होंनेे एसआई मुकेश कुमार सिंह, एसआई राकेश कुमार, सिपाही ऋषिसिंह, महिला सिपाही शिवानी व दीपिका सिंह के साथ दबिश देकर तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया।
इनके पास से दो मंगलसूत्र, तोड़ियां, ब्रेसलेट आदि सामान भी बरामद हुआ। पकड़े गए गिरोह सदस्यों के नाम संदीप खटिक, उसकी पत्नी गायत्री तथा अनुज वधु विपाशा पत्नी सोनू निवासी लक्ष्मणपुरा तानसेन रोड गिर्द ग्वालियर को संबंधित धाराओं मेें जेल भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि यह गिरोह घरों में पुराने बर्तनों के बदलेे नए और जेवरों को साफ करने का झांसा देकर ठगी कर रफूचक्कर हो जाता है।
No comments:
Post a Comment