अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 बाइक सवारों की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 9 February 2021

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 बाइक सवारों की मौत

जालौन कोंच ------: (रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के  कोच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें  अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई आपको घटना से अवगत कराते चला कि कोच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी   धन सिंह- मुन्नी  व तेज सिंह मोटरसाइकिल से सोमवार को उरई गंगा प्रसाद की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे तभी रात्रि में वापस अपने गांव लौट रहे थे  उरई कोच मार्ग पर ग्राम पनियारा व भदारी के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे मोटरसाइकिल सवार धन सिंह  मुन्नी   व तेज सिंह सड़क पर गिर गए जहां पर चोट लगने से तेज सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया वहीं घायल हुए 2 लोगों को राहगीरों द्वारा एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इलाज हेतु पहुंचाया गया जहां पर मुन्नी व तेज सिंह ने इलाज  के दौरान दम तोड़ दिया जिसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई  सूचना पर मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे वहीं पुलिस ने तीनों शवों को  पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  इस घटना से  गांव में  मातम पसरा हुआ है 

No comments:

Post a Comment

Pages