वनाअधिकारी के घर हुई डेढ़ करोड़ की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 24 February 2021

वनाअधिकारी के घर हुई डेढ़ करोड़ की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश

उरई जालौन-----------:(ब्यूरो रिपोर्ट -भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई  में नया पटेल नगर निवासी वनाधिकारी जगदेव सिंह के घर से चोरी हुए माल व बरामदगी का विवरण इनकम टैक्स विभाग को भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि कभी भी जांच टीम वनाधिकारी के मकान पर पहुंच सकती है।
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि अब इनकम टैक्स विभाग पता करेगा कि वनाधिकारी के पास इतनी संपत्ति कहां से आई, इसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई होगी।                                                            आपको अवगत कराते चलें कि करीब एक माह पूर्व ललितपुर में तैनात वनाधिकारी ने उरई कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से लाखों की जेवर नगदी चोरी हो गई है।
जिसमें वनाधिकारी ने अपने ही किराएदार के परिवार को नामजद किया। पुलिस ने मंगलवार को जब मामले का खुलासा किया तो चोरी डेढ़ करोड़ के आसपास की बताई गई। 90 लाख के माल की पुलिस ने बरामदगी ही दिखाई है। एसपी ने बताया कि एफआईआर में इतनी बड़ी चोरी स्पष्ट नहीं की गई थी। इस कारण पूरे मामले को आईटी व विजिलेंस को सौंपने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल इनकम टैक्स को बरामदगी का पूरा ब्योरा भेज दिया गया है।                                              गर्ल फ्रेंड को बांटी चेनें, चुकाई उधारी
हैप्पी, आशीष और रोहित तीनों ने चोरी की रकम से एक पुरानी स्विफ्ट कार खरीदी, फिर अपने यार दोस्तों से उधार ली गई रकम चुकाई। तीनों ने अपनी गर्ल फ्रेंड को सोने की चेन भी दी। उनके मोबाइल की सीडीआर खंगाले जाने से इन बातों का खुलासा हुआ है।

पुलिस के हाथ से फिसल गए थे शातिर 
 चोरी की रिपोर्ट दर्ज होते ही कोतवाली पुलिस सबसे पहले हैप्पी व उसके ईएनटी डॉक्टर पिता को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई थी लेकिन दोनों पिता-पुत्रों ने पुलिस को चकमा दे दिया था। पुलिस पिता की डॉक्टरी के बारे में जांच पड़ताल कर रही है।

  
किसी ने बरामदगी की सुध भी नहीं ली
वनाधिकारी के घर हुई चोरी के खुलासे को करीब 24 घंटे से अधिक का समय बीत गया है लेकिन पुलिस की मानें तो अभी तक वादी या फिर उसके परिवार से कोई भी व्यक्ति बरामद माल की जानकारी तक लेने कोतवाली नहीं पहुंचा है। 
800 ग्राम सोने की चोरी खुली डेढ़ किलो में
पुलिस का कहना है कि वनाधिकारी की ओर से करीब 800 ग्राम सोना चोरी होने की बात एफआईआर में कही गई थी, जबकि लगभग एक किलो सोना बरामद हुआ और अभी कुछ सोना बेचा जाना भी साबित होना बाकी है। करीब डेढ़ किलो सोने की चोरी हुई थी। 

हैप्पी पर बेटे की तरह था भरोसा
वनाधिकारी के पास पड़ोस के लोगों का कहना है कि हैप्पी को मकान मालिक का परिवार अपने बेटे की तरह मानकर उस पर भरोसा करता था। इसके बाद भी हैप्पी ने उन्हीं के घर में चोरी कर वाकई विश्वासघात किया है। 

  झांसी और ग्वालियर जाएंगी पुलिस टीमें
पुलिस को अभी चोरी गए कुछ और माल की बरामदगी की संभावना है, जिसके लिए झांसी व ग्वालियर के सराफा व्यापारियों का पता किया जा रहा है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ भी सुराग मिलते ही टीमों दोनों जिलों में भेजा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages