उरई--------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत-News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय और बहुजन सशक्तिकरण संघ के आव्हान पर साथी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा सुंदर सिंह शास्त्री के उरई राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर महान क्रांतिकारी बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के जन्मदिन एवं बाबा साहब डॉ अंबेडकर जी के पिताजी श्रद्धेय रामजी सकपाल जी के परिनिर्वाण दिवस पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शोषित समाज की आवाज श्रद्धेय बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा ने कहा था कि
"सौ पर दस का राज नहीं चलेगा नहीं चलेगा।
सौ में नब्बे शोषित है,नब्बे भाग हमारा है।
मुख्य रूप से राजेंद्र वर्मा ने बताया कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा ने शोषित पीड़ित मानवता के लिए बड़ा संघर्ष किया एवं अपने क्रांतिकारी विचारधारा के कारण बिहार जैसे राज्य में जागरूकता की क्रांति पैदा की उनके क्रांतिकारी विचारों के कारण बिहार में आज दलित पिछड़ों को उनके बाजे भक्त प्राप्त हो रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुन्दर सिंह शास्त्री,राजेन्द्र वर्मा,किशन बाबू,भगवती शरण पांचाल,सुनील दत्त चौधरी,केके शिरोमणि, मिस्टर सिंह,प्रेमकुमार कुशवाहा, महेंद्रपाल सिंह,प्रदीप गौतम,पंकज कुमार,रमेश बाल्मीकि,योगेंद्र कुमार,बुद्ध सिंह,सिद्धार्थ गौतम,यथार्थ गौतम,राज,पीहू,डुग्गु,लाली,श्रेया,बुलबुलआदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment