चोरों के हौसले बुलंद दीवार तोड़कर बैंक में चोरी करने की कोशिश - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 5 February 2021

चोरों के हौसले बुलंद दीवार तोड़कर बैंक में चोरी करने की कोशिश


 उरई एट--------: (रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड  जनपद जालौन के   एट  में चोरों के हौसले कितने बुलन्द है इसकी बानगी देखने को मिली चोरों ने पीएनबी बैंक की दीबार को तोड़ बैंक में घुसकर सेंधमारी कर डाली और बैंक लॉकर और एटीएम को भी तोड़ने का प्रयास किया।
आपको बता दे कि पूरा मामला एट थाना क्षेत्र के कस्वा एट के मंडी में स्थित पीएनबी बैंक का है जहाँ पर देर रात चोरों ने बैंक के पीछे की दीबार तोड़कर बाथरूम के रास्ते बैंक में घुस गये और बैंक के अंदर लगे हुये एटीएम व बैंक लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया हालांकि चोर बैंक लॉकर को तोड़ने में सफल नही हुये और बैंक का कोई सामान चोरी नही कर सके।सुबह बैंक खोलने पहुँचे कर्मचारी के बैंक खोलने पर पूरी घटना की जानकारी हुई।चोर के द्वारा पूरी बारदात बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमे चोर लोहे की रॉड से लॉकर को तोड़ते हुये दिखाई दे रहा है।वही जब सुबह घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर सीओ कोच के साथ फोरेंसिक व सर्बिलाइन्स टीम भी पहुँची और पूरे मामले की जांच में जुट गयी।
वही पूरी घटना के बारे में सी ओ कोंच राहुल पांडे ने बताया कि चोरों के द्वारा बैंक में चोरी करने का प्रयास किया गया है हालांकि बैंक में किसी भी समान की चोरी नही हुई है और बैंक मैनेजर की तहरीर पर मुकद्दमा लिखा जा रहा है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।थानाध्यक्ष विनय दिवाकर सहित फोरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट,एसओजी टीम घटना स्थल पर पहुँचकर सीसीटीवी फुटेज देखकर जांच में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Pages