उरई जालौन-------: (ब्यूरो रिपोर्ट- भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के जालौन में शासन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रत्येक तहसील में क्रमानुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में माह के प्रथम मंगलवार 02 फरवरी को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जालौन में आयोजित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी तहसील उरई, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव तहसील माधौगढ़ तथा इसके अलावा संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में अपने-अपने तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जालौन में जन समस्याओं/शिकायतों की सुनवाई की जायेगी और मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से निस्तारण भी कराया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रातः 10ः00 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अवश्य उपस्थित रहकर जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करें इसमें किसी प्रकार शिथिलता/उदासीनता पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
No comments:
Post a Comment