मनरेगा मजदूरों की मजदूरी ₹3 प्रतिदिनऔर बढ़ाई गई - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 19 March 2021

मनरेगा मजदूरों की मजदूरी ₹3 प्रतिदिनऔर बढ़ाई गई

  जालौन उरई-------:(रिपोर्ट -गौरव मिश्रा भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को केंद्र सरकार ने तोहफा दिया है। सरकार ने हर राज्य के लिए अलग-अलग मजदूरी बढ़ाई है। इसमें उत्तर प्रदेश के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी तीन रुपये प्रतिदिन से हिसाब से  बढ़ाई गई। प्रदेश में अभी तक मनरेगा मजदूरों को एक दिन काम करने पर 201 रुपये दिया जाता था। अब उन्हें प्रतिदिन 204 रुपये दिए जाएंगे। बढ़ी दरें एक अप्रैल से लागू की जाएंगी।
ग्रामीण मजदूरों के लिए मनरेगा जीविका का प्रमुख जरिया है। यही वजह से की सरकारें लगतार मनरेगा को लेकर गंभीर हैं और लगातार मजदूरी बढ़ाने के लिए चर्चा करती हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रदेश के मजदूरों को बड़ी राहत देते हुए मासिक वेतन में 90 रुपए की वृद्धि की है। इससे जिले के मजदूर काफी खुश है। सरकार इस बड़ी दरों को अगले वित्त वर्ष यानी एक अप्रैल से 204 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी देगी। मनरेगा के नियमों की मुताबिक मजदूरों को गांव में 14 दिन के अंदर काम उपलब्ध कराया व 15 दिन के अंदर किए गए कार्य का भक्ता उपलब्ध दिया जाना चाहिए।
इसको लेकर लगातार जिले के अधिकारी ग्राम प्रधानों व सचिवों की मॉनिटिंग करते है। मजदूरी बढ़ाए जाने के बावजूद श्रमिक इसे बेहद कम मान रहे हैं लेकिन फिलहाल वे खुश भी हैं। उनका कहना है कि कुछ कम ही सही, लेकिन मजदूरों को पास माह में कुछ अतिरिक्त पैसे तो पहुंचेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Pages