जिलाधिकारी ने प्रियंका निरंजन ने नियामतपुर गांव का किया औचक निरीक्षण खामियां देख सचिव को निलंबित करने के दिऐ निर्देश ।
विकासखंड महेवा की ग्राम पंचायत नियामतपुर में चल रही भारत सरकार की परियोजना नमामि गंगे हर घर नल के कार्यों का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने गांव में बिछाई जा रही पाइप लाइन और उस में प्रयोग होने वाले पाइप की क्वालिटी को चेक किया वही गांव में खोदी जा रही लाइन की गहराई को भी नापा जिसमें गहराई कम मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो गहराई कम खोदी जा रही है उसको मानक के अनुसार खुदाई करवाई जाए ।
इसके बाद जिलाधिकारी ने गांव की आम रास्ता एवं नाली मैं बजवा जा रहे पानी को देख सचिव को फटकार लगाई और प्रधान से गांव में साफ सफाई रखने को कहा ।
वही इतना ही नहीं जिलाधिकारी ने गांव में निर्माणाधीन पंचायत घर सामुदायिक शौचालय व आंगनवाड़ी भवन को देखा जिसमें तकरीबन 2 साल से चल रहे कार्य को पूर्ण न होने पर खंड विकास अधिकारी महेवा अतिरंजन सिंह से पूछताछ की जिसमें पूछताछ के दौरान सचिव की लापरवाही उभर कर सामने आई और उसी के क्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने तत्काल प्रभाव से सचिव रितेश परिहार के निलंबन के आदेश जारी कर दिए ।
वही जिला अधिकारी के साथ में चल रहे नमामि गंगे परियोजना के नोडल अधिकारी एडीएम को निर्देश दिए कि भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में कोई भी हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
No comments:
Post a Comment