जालौन कालपी---------:(रिपोर्ट- शिव सिंह सेंगर भारत News Nation24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने सीएचसी कालपी व पीएचसी आटा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड वैक्सीन टीकाकरण अभियान की जानकारी ली व लोगों को जागरूक किया।
सुबह दस बजे सीएचसी कालपी पहुंचे यहां उन्होंने कोविड 19 वैक्सीन टीकाकरण के बारे में स्टाफ से जानकारी ली। उन्होंने वैक्सीन लगवाने आए लोंगो से भी हाल चाल लेते हुए कोविड वैक्सीन के बारे मे विस्तार से बताया व जागरूक किया। उन्होने कहा कि कोविड 19 वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों में हल्के साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं। हालाकि यह संख्या बहुत कम है, लेकिन अगर वैक्सीन लेने के बाद आपको माइल्ड लक्षण जैसे बुखार या शरीर में दर्द हो तो आप अपनी डाइट को बदलें। ऐसी चीजें खाएं जो आसानी से पच जाए और ताकत भी दे।
इसके बाद अपर मुख्य सचिव आटा पीएचसी पहुंचे यहां भी उन्होंने कोविड टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उप जिलाधिकारी कौशल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊषा सिंह अहिरवार, डा उदय कुमार, डा सुंदर सिंह, डॉक्टर सत्य प्रकाश सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment