जालौन उरई---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मुख्यालय उरई कोतवाली में बनाये गये नवनिर्मित हाल को कोरोना का कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसे शहर में लगे लाउडस्पीकर के साथ जोड़ा गया है इसे कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर के धर्मगुरुओं के अलावा गणमान्य व्यक्तियो और प्रशासन के अधिकारीगण तथा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक पत्रकार बन्धु, सामाजिक कार्यकर्ता ,आदि भी लोगों को लगातार कोरोना वायरस के प्रति सावधानी बरतने और इस महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए संदेश दे रहे हैं अपर जिला जज अनिल यादव ने अपील की है कि घर से बाहर न निकले, घर पर ही रहे, अपने बच्चों के साथ रहे ,साफ़ सफ़ाई का विशेष ध्यान रखे, आस पास कोई व्यक्ति भूखा न सोये, इसी क्रम मे जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने भी अपने विचार रहे है उन्होने कहा है कि अपने परिवार मे ,समाज मे घर में सोशल डिस्टेन्श बनाये रखे ,इस दौरान नीरज पटेल भाई ने घर पर ही रहे, और किसी हकीम, बैध ,झोला छाप डाक्टर से ईलाज न कराये, जिला अस्पताल, मेडीकल मे दिखाये सामाजिक कार्यकर्ता अलीम सर भी मौजूद रहे, उन्होने कहा है कि लाक डाउन के नियम का पालन करे जिससे कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है l घर से बाहर नही निकलना है प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल वर्मा के इस प्रयास का लोगों में सकारात्मक असर देखने को मिला रहा है जिसके चलते लोगों का अनावश्यक रूप से बाहर निकलना बंद हो गया है इस तरीके से एक साथ कई लोगों को संदेश पहुंचाया जा रहा है इसके अलावा खाद्य सामग्री को पहुंचाने जाने के भी निर्देश इस कन्ट्रोल रुम के माध्यम से आसान होती है और लोग निर्देशों का अनुपालन भी कर रहे हैं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment