लखनऊ-----: उत्तर प्रदेश मैं अब बदमाशों को किसी का डर भह नहीं है राजधानी लखनऊ में बदमाश बेखौफ हैं। बदमाशों ने इस बार योगी सरकार के एक मंत्री के रिश्तेदार को निशाना बनाया है। बदमाशों ने मंत्री के रिश्तेदार और नेवी में अधिकारी का मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र के विभव खंड निवासी योगेंद्र कुमार नेवी में अधिकारी हैं। देर रात 9:00 बजे के करीब वह सड़क पर टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे ने उनका मोबाइल छीनकर भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
मौके पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मुकदमा दर्ज कर आसपास के इलाकों में सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिए हैं। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक विभूति खंड रमेश चंद पांडे के मुताबिक विभव खंड का निवासी योगेंद्र कुमार नेवी में बड़े पद पर हैं।
खाना खाने के बाद रात 9:00 बजे के करीब वह मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहे थे। पीछे से बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीनकर ले गए। शोर मचाते उन्होंने कुछ दूर तक पीछा भी किया। लेकिन बदमाश तेज रफ्तार से भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडे के मुताबिक देर रात पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
डिप्टी सीएम के रिश्तेदार बताये जा रहे पीड़ित
पीड़ित योगेंद्र कुमार प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा का करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं । सूत्रों के मुताबिक योगेंद्र डॉ दिनेश शर्मा की भांजी मानवी शर्मा के पति हैं। वह कठौता झील के पास विभव खंड में परिवार संग रहते हैं। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है
No comments:
Post a Comment