समय पर दमकल की गाड़ी न पहुंचने के कारण किसान की 7 बीघा की फसल हुई खाक - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 31 March 2021

समय पर दमकल की गाड़ी न पहुंचने के कारण किसान की 7 बीघा की फसल हुई खाक


जालौन उरई --------: (रिपोर्ट भारतNews Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड  जनपद जालौन में उर‌ई के ग्राम गिरथान में आज दोपहर लगभग 11 बजे  जगदीश पुत्र भल्लू निवासी गिरथान के खेत में लगे बिजली के खम्भे पर हुए सोट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे उसकी 4.5 बीघा चना की,2.5 बीघा राई पूरी तरह से जलकर राख हो गई और  साथ से लगे 3 बीघा गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा। जब लोगों ने फायरबिग्रेड को फोन किया तो जबाब मिला कि उनके पास घटना के समय दमकल की कोई गाड़ी उपलब्ध नहीं थी। दमकल की गाड़ी समय पर उपलब्ध न होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका और किसान की तैयार खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। तैयार खड़ी फसल के जल जाने के कारण जगदीश व उनके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। आने वाले जून के महीने में जगदीश की बिटिया की शादी है । बिटिया की शादी का खर्च फसल बेच कर ही आना था। अब फसल के खाक में मिलने के बाद प्रश्न यह है कि बिटिया की शादी का खर्च कहां से आएगा? 

अतुल शास्त्री (जिला संवाददाता जालौन)

No comments:

Post a Comment

Pages