डॉक्टर समीर प्रधान का चार्ज लेने पर हुआ भव्य स्वागत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 31 March 2021

डॉक्टर समीर प्रधान का चार्ज लेने पर हुआ भव्य स्वागत

 
1-● रामपुरा सीमा प्रारम्भ से लेकर अस्पताल तक फूल मालाओं से हुआ स्जवागत ।

2-●स्वगात दौरान डॉक्टर प्रधान ने पुनः चार्ज मिलना सत्य की जीत एवं भ्रष्टाचार का अंत बताया ।

रामपुरा जालौन------: रिपोर्ट शिवबालक सिंह राजावत

उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड रामपुरा क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा का डॉक्टर समीर प्रधान को पुनः प्रभारी बनाया गया जिसकी खबर फैलते ही लोगों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया और नगर व क्षेत्रीय लोग चार्ज लेने पर उनका स्वागत करने के लिये बेसवरी से इन्तजार करने लगे ।
बुधवार को डॉक्टर समीर प्रधान ने रामपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का पुनः चार्ज ग्रहण किया तो नगर व क्षेत्र के लोगों ने उनका रामपुरा सीमा प्रराम्भ होने से लेकर अस्पताल तक फूलमालाओं ,बुके देकर, गोले दागदार एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया चूंकि डॉक्टर समीर प्रधान पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा के प्रभारी रहे हैं और उन्होंने मरीजों को कानपुर, ग्वालियर के अस्पतालों जैसी सुविधा मुहैया कराई वही लोंगो के आकर्षण का मुख्य कारण है उन्होंने न केवल मरीजों को अच्छी सुविधा प्रदान की बल्कि अस्पताल की हालत में भी बहुत काफी सुधार किया और उनकी कार्यशैली को देखने समीपवर्ती जिले के स्वास्थ्य विभाग के लोग भी आए ताकि  वह भी रामपुरा अस्पताल जैसी मरीजों को सुविधा प्रदान कर सकें । स्वागत के बाद लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल  लगाकर होली की शुभकामनाएं दी इस मौके पर  अजय सिंह राजावत, बॉबी राजावत, चंद्र बदन सिंह, राजेश सिंह, अजय सिंह, मनीष शर्मा, रविंद्र चतुर्वेदी, संदीप राठौर, लाल जी सोनी, सौरभ, रामकरन पाल, विक्की फौजी, मनीष मोनस, संदीप द्विवेदी, लल्लन खान, ताबिश, सुबोध सोनी, के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम में कोविड-19 के नियमों का पूरा पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग वह सैनिटाइजर का उपयोग किया गया ।

No comments:

Post a Comment

Pages