जालौन उरई----------:(रिपोर्ट- शिवबालक सिंह राजावत भारतNews Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड माधौगढ़ क्षेत्र में अलग-अलग तीन गांवों में आग लगने से करीब 23 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। जिसकी सूचना लगतेे ही अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है और किसानों को मदद का भरोसा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना में कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव टिलिया में निवासी परशुराम पुत्र जगन्नाथ पाल के गेहूं के खेत में होरा की राख से उठी चिंगारी से आग लग गई। आग ने तीन बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। सूचना पर एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, कोतवाल बीएल यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम ने लेखपाल मनीष को शीघ्र रिपोर्ट देने की बात कही है।
इसी तरह बीड़ी से लगी आग से दो गांवों के आधा दर्जन किसानों की लगभग बीस बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। गांव जमरेही अव्वल व मिझौना के बीच अचानक दोपहर आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसानों ने पुलिस फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कोतवाल बीएल यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक जमरेही अव्वल निवासी रवींद्र की छह बीघा, मुन्ना सिंह की दो बीघा, मिझौना के संजय की तीन बीघा,बाबूराम, प्रयागनारायण और राजकुमार की दो-दो बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई।
No comments:
Post a Comment