जालौन उरई------:(रिपोर्ट -गौरव मिश्रा भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कुठौंद मैं बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 मार्च को जिले में आ रहे है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सजग है। देर शाम जहां जिलाधिकारी ने विकास भवन सभागार में बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तय की, तो वहीं कुठौंद पहुंचकर एक्सप्रेस-वे निर्माण स्थल व हैलीपेड का निरीक्षण भी किया।
बता दें कि जिले में 79 किलोमीटर क्षेत्र से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निकला है। यह एक्सप्रेस वे जिले की कुठौंद, जालौन, माधौगढ़ व डकोर ब्लाक की सीमा के 63 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरा है। इस पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है इसलिए वे मंगलवार को कुठौंद क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के निर्माण की हकीकत परखेंगे। देर शाम जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर प्रोटोकॉल जारी कर दिया। अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री हैलीकाप्टर से कुठौंद के लाड़पुर दिवारा में सुबह 9:50 बजे उतरेंगे।
वहां से मुख्यमंत्री एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह ललितपुर व झांसी के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री झांसी में जिले के विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम तय होते ही जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। देर शाम को जिलाधिकारी प्रियंका निंरजन व पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने कुठौंद पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हैलीपेड स्थल का भी निरीक्षण किया।
No comments:
Post a Comment