जालौन उरई------: (रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन की मुख्यालय उरई में जेल रोड स्थित अमन रॉयल मैं आज आज दोपहर 2 बजे टीम बदलाव(Team BAD-LAW) द्वारा विशेष महिला सम्मान (Woman Icon Awards) आयोजित किया गया। विशेष अतिथि के तौर पर श्री चन्द्र प्रकाश जी (पुलिस महानिदेशक, विशेष जांच, लखनऊ), डा. कुंती प्रकाश (सोशल एक्टिविस्ट, लखनऊ), श्रीमति प्रियंका निरंजन (DM जालौन), धीरेन्द्र सिंह सचान (विशेष सचिव, उ. प्र. शासन, लखनऊ), डा. यशवीर सिंह (SP जालौन) ने सिरकत की। कार्यक्रम में महिलाओं व लड़कियों के उनके विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम बदलाव के सदस्य रीतेश कुमार वर्मा (प्रोफेसर गांधी महाविद्यालय), वंदना वर्मा (CDPO), शैलेन्द्र प्रताप, प्रदीप महतवानी, रविन्द्र गौतम, राहुल गौतम, मनीष श्रीवास, धर्मेन्द्र प्रजापति, डा. रानी निरंजन, संगीता पटेल, इरफान अली, प्रताप यादव, अतुल सर, प्रवेश कुमार, श्रवण निरंजन, प्रदीप निरंजन, आलोक निरंजन आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment