पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने की सिपाही की धुनाई - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 8 May 2020

पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने की सिपाही की धुनाई

लखनऊ-------: उत्तर प्रदेश गोरखपुर गीडा क्षेत्र के उत्तरी कोलिया गांव में शुक्रवार की रात में घर में घुसे एक सिपाही को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। उसे पेड़ में बांधकर जमकर पीटा। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को मुक्‍त कराया। बताया जा रहा है कि नौसढ़ चौकी पर तैनाती के दौरान से ही सिपाही कोलिया गांव में रहने वाली एक महिला के घर आता-जाता रहा है। वह वसूली करने में भी आगे है। यही कारण है कि वसूली के मामले में मार्च में एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया था। बाद में वह बहाल हो गया।शुक्रवार की शाम छह बजे के करीब सिपाही बाइक से महिला के घर पहुंचा। महिला का पति बाहर रहता है। रात में करीब साढ़े आठ बजे के करीब महिला के देवर ने सिपाही को देखा। वह घर के कमरे में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में था। महिला का देवर काफी दिनों से सिपाही को रंगेहाथ पकड़ने की तैयारी में लगा हुआ था। जब उसने महिला के साथ कमरे में देखा तो वह कमरे के पास पहुंचा और बाहर से कमरा बंद कर दिया।उसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके शोर पर गांव के लोग मौके पर जुट गए। उसने सभी को पूरी जानकारी दी। उसके बाद गांव के लोगों ने कमरा खोला। कमरा खोलने पर ग्रामीणों ने देखा कि सिपाही चारपाई के नीचे छिपा है। ग्रामीणों ने सिपाही को पकड़कर चारपाई के नीचे से बाहर निकाला। बाहर आने के बाद सिपाही को पेड़ से बांध दिया। फिर सभी ने पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्राम प्रधान राजेन्द्र निषाद ने नौसढ़ चौकी प्रभारी को बताया। रात में करीब साढ़े दस बजे पुलिस पहुंची। पुलिस ने पेड़ से बांधे गए सिपाही को मुक्‍त कराया। उसके बाद महिला के साथ उसे थाने ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि एक विवाद के दौरान सिपाही का महिला के घर आना-जाना शुरू हुआ था। वसूली के आरोप में 23 मार्च को एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया था। बाद में बहाल कर दिया गया। वर्तमान में उसकी पुलिस लाइन में ही तैनाती है। सीओ कैंपियरगंज दिनेश सिंह ने बताया कि सिपाही को पेड़ से बांधकर पीटने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी।

No comments:

Post a Comment

Pages