जालौन उरई ------:(रिपोर्ट- शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड माधौगढ़ मैं महिला ने अपने पति पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का भी बताया जा रहा है। इसलिए कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल आरोपी पिता को थाने पर ही रोक लिया गया है। आपको पूरी घटना से अवगत कराते चलें कि जनपद जालौन की विकासखंड माधौगढ़ रेढ़र थाना क्षेत्र के कुठौदा गांव में गुरुवार शाम मजदूर सीताराम राठौर की बेटी सीमा देवी (20) ने कमरे के अंदर हुक में दुपट्टा बांधकर जान दे दी। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव को फंदे से उतारा और उसे पहुंज नदी में प्रवाहित कर दिया।शुक्रवार को सीमा की मां अपने भाई लाला के साथ रेढ़र थाने पहुंची। दोनों ने सीताराम पर ही बेटी की हत्या कर शव बहाने का आरोप लगाया। इस पर हरकत में आई पुलिस ने तत्काल ही गोताखोर उतारकर नदी से सीमा का शव निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ शैलेंद्र सिंह का कहना है कि हत्या का आरोप तो लगा है लेकिन कोई वजह सामने नहीं आ रही है। कहा कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल सकेगा
Friday, 26 March 2021
Home
जालौन माधौगढ़
पत्नी ने पति पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप पुलिस ने शव नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पत्नी ने पति पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप पुलिस ने शव नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment