किसानों के भारत बंद का जनपद में मिलाजुला असर - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 26 March 2021

किसानों के भारत बंद का जनपद में मिलाजुला असर

उरई जालौन----------:  (रिपोर्ट - विनय पांचाल भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को भारत बंद को लेकर की गई बंदी सुबह   11 :30 बजे तक ठीक ठाक ही रही। घंटाघर, बजरिया, स्टेश्न रोड, जिला परिषद आदि बाजार की अधिकांश दुकानों के शटर बंद ही रहे। किसान समर्थक विभिन्न राजैनेतिक संगठनों के नेता भी टुकड़ियों में जुलूस बनाकर बाजारों में घूमें। एक दो स्थानों पर दुकानदारों की इन नेताओं से झड़प भी हुई। दोपहर बाद बाजार रोज की तरह खुली नजर आईं। पूरे दिन जगह-जगह पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। कुल मिलाकर भारत बंद का मिला-जुला असर रहा।
किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक कामरेड कैलाश पाठक के नेतृत्व में पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, सुरेश निरंजन भैयाजी, सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित, केके गहोई, सुरेश दीक्षित, शहर अध्यक्ष कांग्रेस रेहान सिद्दीकी, चौधरी श्यामसुंदर, अशोक द्विवेदी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, गिरेद्र सिंह कुशवाहा, मिर्जा साबिर वेग, गुलाब खान, अशोक गुप्ता महाबली, करन सिंह राजपूत, नरसिंह दास गुप्ता, कुसुमलता सक्सेना, डॉ. श्रद्धा चौरसिया, गीता चौधरी नरेश श्रीवास्तव, विवेक यादव, सुनील शर्मा, संतराम नीलांचल, विवेक यादव, आमीन खान, जीवन वाल्मीकि, शफीकुर्रहमान कश्पी, मोहित शर्मा, विनय पाठक, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत आदि ने बाजार बंद कराया और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाकपा माले के नेताओं ने किसान कानून के विरोध में जुलूस निकाला। इस दौरान राजीव कुशवाहा, रामसिंह चौधरी, हरीशंकर, फौलाद खान, श्रीराम कुशवाहा आदि रहे।
भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार के नेतृत्व में किसानों ने जुलूस निकालकर बाजार बंद कराया। बाजार बंदी को लेकर किसानों की कई जगह व्यापारियों से झड़प भी हुई। बाद में नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इस दौरान लल्लूराम, संतोष रावत, रामेश्वर दयाल, कांतिशरण, मैथिलीशरण, महगेंद्र, दशरथ, कृष्णगोपाल, शैलेंद्र, रामकुमार आदि रहे।

 कालपी संवाददाता के अनुसार, सुबह से ही कांग्रेस एवं सपा कार्यकर्ता बाजार में नारेबाजी करते हुए पहुंचे व दुकानें बंद कराने की अपील की। इस बाजार बंदी में केवल सपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता ही दिखाई दिए जबकि अन्य विपक्षी दलों के लोग शामिल नहीं हुए। सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक बाजार बंद रहा। होली के त्योहार को देखते हुए 11 बजे के बाद नेताओं के जाने के बाद बाजार खुल गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला, मनोज चतुर्वेदी, सुनील पटवा, सज्जन त्रिपाठी, विमल शुक्ला, आदित्य नगाइच, दयाल सिंह, विश्वजीत, वीरेंद्र चौहान, समर सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages