जालौन------:( रिपोर्ट- विनय पांचाल भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के जालौन कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो दिन पूर्व नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। ससुराली मामले को आत्महत्या बता रहे थे। इसी मामले में मायके वालों ने अब दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पर्वतपुर में दो दिन पूर्व अरविंद उर्फ कल्लू की पत्नी अर्चना (24) का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला था। ससुरालियों का कहना था कि पारिवारिक झगड़े के चलते अर्चना ने फांसी लगाई है। शनिवार को अर्चना के पिता सेवाराम निवासी हीरापुर ने कोतवाली पुलिस को में तहरीर देकर बताया कि दो साल पहले ही बेटी की शादी हुई थी। कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। पिता का आरोप है कि ससुरालियों ने रुपये न मिलने पर उनकी बेटी को गला दबाकर मार दिया और शव को फंदे लटका दिया। इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment