आचार संहिता के लगते प्रशासन अलर्ट पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर हटवाए बैनर - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 27 March 2021

आचार संहिता के लगते प्रशासन अलर्ट पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर हटवाए बैनर

 उरई जालौन-------:(रिपोर्ट- शिव सिंह सेंगर भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कालपी क्षेत्र के अंतर्गत आटा आचार संहिता लागू होते ही उपजिलाधिकारी कालपी व सीओ कालपी ने फ्लैगमार्च निकाला और चुनाव में लगे प्रत्याशियों के बैनर पोस्टर भी हटवाए। इसके बाद उन्होंने शराब की दुकानों की भी चेकिंग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर में एसडीएम कालपी कौशल किशोर व सीओ कालपी वीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कस्बा आटा, भदरेखी, पिपराया, भभुआ, पिपराया, अकबरपुर इटौरा, तगारेपुर, उकासा, पाण्डेयपुर, अकोड़ी, संधि में फ्लैग मार्च किया और इसके बाद उन्होंने सरकारी शराब के ठेके बीयर, अंग्रेजी, देसी शराब की दुकानें भी चेक कीं। इस दौरान सीओ ने कई क्वार्टरों को लेकर उनकी की सील चेक की। ठेकों के दस्तावेजो का भी अवलोकन किया। सीओ कालपी ने वीरेंद्र श्रीवास्तव ने शराब के ठेकेदारों को हिदायत देते हुए कहा कि अगर शराब में मिलावट की शिकायतें मिली तो, कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।समय से ठेकों बंद किया जाए। इस दौरान टीम ने चुनाव से संबंधित जो भी बैनर व पोस्टर लगे हुए थे उनको तुरंत हटवाया। एसडीएम कालपी कौशल कुमार और सीओ कालपी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने माइक से सभी गावो में मुनादी कर सूचना दी, कि अगर कोई चुनाव से संबंधित प्रलोभन देता है, तो इसकी शिकायत तत्काल पुलिस से करे। धारा 144 लागू होते ही कोई भी व्यक्ति 4 से ज्यादा एक स्थान पर बैठकर चर्चा न करें। इस दौरान आटा प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल वर्मा, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, इटौरा चौकी इंचार्ज अभिलाख सिंह, दामोदर सिंह, अवधेश त्रिवेदी समेत पूरे थाना का स्टाफ मौजूद रहा। वहीं कालपी में भी अभियान चलाया गया।


No comments:

Post a Comment

Pages