असीम संभावनाएं होने के बाद भी बुंदेलखंड बदहाल है पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड को छला है झांसी --------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड के झांसी जीआईसी मैदान में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड से बाहर रोजगार के लिए देश और विदेश जाने वाले मजदूर और किसानों के परिवारों का प्रदेश सरकार दो लाख रुपये का जीवन बीमा और पांच लाख रुपयेे का स्वास्थ्य बीमा कराएगी। इसमें वे युवा भी शामिल होंगे जो अपना घर छोड़कर विदेश में रोजगार के लिए गए हुए हैं। इस बीमा राशि से न केवल देश बल्कि विदेश में भी वे लोग अपना अच्छे से अच्छा इलाज करा सकेंगे। इस योजना को न केवल बुंदेलखंड बल्कि पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने यह घोषणा झांसी और ललितपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए की। इस मौके पर सीएम योगी ने झांसी और ललितपुर में बंडई बांध समेत सवा आठ अरब रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
झांसी के जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि असीम संभावनाएं होने के बाद भी बुंदेलखंड बदहाल है। पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड को छला है। यहां के विकास पर ध्यान नहीं दिया है। यहां की संपदा का दोहन किया। अपने और अपने परिवार के लिए काम किया, लेकिन अब यहां के विकास पर काम हो रहा है। भाजपा सरकार बुंदेलखंड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यहां धरती का स्वर्ग बनाया जाएगा। डिफेंस कॉरिडोर का झांसी में केंद्र बनाया जा रहा है। यहां बनने वाले फाइटर विमान दुश्मन की धरती पर गोले बरसाएंगे और यहां के नौजवान दुश्मन के दांत खट्टे करेंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस - वे, फोर लेन और वायुसेवा के जरिये क्षेत्र की देश और दुनिया से कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जरिये बुंदेलखंड के हर खेत तक पानी पहुंचेगा, तो हर घर जल योजना यहां के गांवों के घरों में नल से पानी पहुंचाने का काम करेगी। योगी ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने बताया कि ललितपुर के बंडई बांध से 11 गांवों को पेयजल मिलेगा, साथ ही साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में सिंचाई का पानी उपलब्ध होगा। सरकार का उद्देश्य विकास के जरिये हर नागरिक के जीवन में खुशहाली लाना है। खेतों में पानी होने पर किसानों को लागत का डेढ़ गुना फायदा मिलेगा।
No comments:
Post a Comment