अज्ञात कारणों के चलते कार्डियोलॉजी के आईसीयू में लगी आग - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 27 March 2021

अज्ञात कारणों के चलते कार्डियोलॉजी के आईसीयू में लगी आग

कानपुर---------:(रिपोर्ट भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश के कानपुर में कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू में रविवार सुबह आचानक आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मरीजों को आनन-फानन में खिड़की तोड़कर बेड समेत बाहर निकाला गया।जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। कार्डियोलॉजी के पूरे भवन में धुआं भर गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट का दावा है कि ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर के शीशे तोड़ सारे मरीज निकाल लिए गए हैं।
मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र स्थित कार्डियोलॉजी बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां कानपुर देहात और आस-पास के इलाकों से बड़ी संख्या में दिल के मरीज ऑपरेशन और इलाज के लिए आते हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages