जालौन------: (ब्यूरो रिपोर्ट -भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के तहसील परिसर से स्टांप विक्रेता के काउंटर का ताला लगाते समय पास में रखा रुपयों से भरा बैग पार हो गया। पीड़ित स्टांप विक्रेता ने रुपये व कागजात समेत बैग चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आइए हम आपको घटना से अवगत कराते चला मामला बुंदेलखंड के जनपद जालौन के जालौन तहसील का है जहां पर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी कांतिशरण तिवारी तहसील परिसर में स्टांप विक्रेता हैं। दोपहर को वह स्टांप बिक्री कर अपना कांउटर बंद करके घर जाने की तैयारी कर रहे थे। स्टांप बिक्री के एक लाख सात हजार रुपये समेत लाइसेंस व अन्य कागजात उन्होंने बैग में रख लिए। जैसे ही उन्होंने बैग को साइड में रखकर काउंटर को ताला लगाया तभी एक संदिग्ध युवक उनका बैग चोरी कर वहां से भाग गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत डायल-112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि संदिग्ध युवक कांशीराम कालोनी उरई निवासी संतोष उर्फ बमबम है।
वह कुछ दिनों से कपड़े बेचने के बहाने तहसील आ रहा था। पुलिस ने आरोपित के घर पर जाकर उसकी तलाश की लेकिन वह घर पर नहीं मिला। घर पर मिली युवक की फोटो से शिनाख्त कराकर युवक की तलाश कराई जा रही है। चौकी प्रभारी विकास जादौन ने बताया कि संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है।
No comments:
Post a Comment