उरई जालौन------: रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखड डकोर के ग्राम कुसमिलिया में 25/03/21 को करीब 4 बजे संतोष कुमारी पत्नी स्व. विनोद कुमार अपने मकान का निर्माण करा रही थी तभी उसका जेठ राजेश राजपूत व जेठ का लड़का अभिषेक राजपूत दोनों ने आ कर निर्माण कार्य को बंद करा दिया और गाली गालोच करने लगे। जब महिला ने उन्हें गाली देने से मना किया तो दोनों ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा महिला की लात घुसों से बुरी तरह पिटाई कर दी। अभिषेक राजपूत ने महिला को बालों से पकड़ कर जमीन पर पटक दिया और सर पर ईंट मार दी। जब महिला चिल्लाई तो दोनों भाग खड़े हुए।
मामले पर कार्यवाही करते हुए डकोर थाना प्रभारी ने राजेश व अभिषेक के खिलाफ धारा 323 व 504 मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment