बसपा मुखिया मायावती का महिलाओं के प्रति अपराध पर प्रदेश सरकार पर निशाना - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 25 March 2021

बसपा मुखिया मायावती का महिलाओं के प्रति अपराध पर प्रदेश सरकार पर निशाना

 लखनऊ-----: (रिपोर्ट- भारत News Nation 24) वैश्विक महामारी कोरोनावायरस संक्रमण कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण व दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में लगीं बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है।महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ते अपराध पर चिंता जताने के साथ ही मायावती ने सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार पर लगातार बढ़ते मामलों पर रोक लगाने की सलाह दी है।उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री तथा बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में इन दिनों बढ़ते अपराध पर चिंता जताई है।महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर मायावती ने गहरी चिंता जताने के साथ ही सरकार को सलाह भी दी है। इंटरनेट मीडिया पर बेहद एक्टिव हो चुकीं मायावती ने गुरुवार को इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है।

No comments:

Post a Comment

Pages