किसानों पर महंगाई की मार, शर्म करे भाजपा सरकार-अखिलेश यादव - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 25 March 2021

किसानों पर महंगाई की मार, शर्म करे भाजपा सरकार-अखिलेश यादव

 लखनऊ---------:(रिपोर्ट भारत News Nation 24 )एक तरफ वैश्विक महामारी कोरोनावायरस  कोविड-19 के बढ़ती संक्रमण उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों किसानों के प्रदर्शन का भी जोरदार समर्थन कर रहे हैं।डीएपी के रेट बढऩे से अखिलेश यादव के विरोध को ऑक्सीजन मिली है।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डीएपी की कीमत बढऩे से काफी भड़के हैं। इसको लेकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, किसानों पर महंगाई की मार, शर्म करे भाजपा सरकार।अखिलेश यादव ने डीएपी के दाम बढ़ाने को लेकर केंद्र के साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह किसानों पर दोहरी मार है। पहले तीन कृषि कानून लागू किया गया, अब डीएपी के दाम को बढ़ाया गया है। किसान पहले से ही फसल का उचित दाम न मिलने के कारण परेशान हैं, लेकिन अब उनकी परेशानी और बढ़ चुकी है। भाजपा सरकार ने डीएपी के दाम में 300 रुपये तक की वृद्धि कर दी है। सपा प्रमुख ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों पर लगातार हो रहे अत्याचार बंद कर, सभी बढ़े हुए दामों को वापस ले।

No comments:

Post a Comment

Pages