जालौन कोंच------: (रिपोर्ट- गौरव मिश्रा भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कोच में पांच दिन पूर्व किशोरी के फांसी लगाने के मामले में परिजनों ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर बलिराज शाही का कहना है कि मामला फोन पर प्रताड़ित करने का बताया गया है। लिहाजा जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
पांच दिन पूर्व कस्बा स्थित एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उक्त मामले किशोरी के भाई ने जालौन कस्बे के एक नाबालिग व उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है। रिश्तेदारों में एक महिला भी शामिल है।
चर्चा है कि आरोपी मृतका से जबरन प्रेम संबंध बनाना चाहता था। जिसका विरोध करने पर आरोपी किशोरी को लगातार धमका रहा था। इसी बात से परेशान होकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस बावत इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। फोन पर धमकाने की बात सामने आ रही है, प्रेम प्रसंग था या कुछ और इसकी विवेचना की जाएगी। फिलहाल तीनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी नाबालिग खेतों में मजदूरी करता है।
No comments:
Post a Comment