बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं -डीएम डॉ प्रियंका निरंजन - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 15 March 2021

बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं -डीएम डॉ प्रियंका निरंजन

 उरई जालौन------:(रिपोर्ट- विनय पांचाल भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई से मात्र 5 किलोमीटर दूर मुहम्मदाबाद मैं डीएम प्रियंका निरंजन ने डकोर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चे कक्षाओं के बाहर खेल रहे थे और शिक्षक भी इधर उधर टहल रहे थे।
इतना ही नहीं कुछ बच्चे इंटरवल में घर चले गए थे, जो कि डीएम के सामने ही हाईवे पार कर लौटे तो डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद डीएम ने जब कक्षा आठ की छात्रा से 15 का पहाड़ा बोर्ड पर लिखने को कहा तो वह पूरा पहाड़ा भी नहीं लिख पाई। इसी तरह बच्चों का हिंदी उच्चारण भी काफी गलत मिला।
डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र से कड़े शब्दों में कहा कि जल्द व्यवस्था में सुधार कराएं वर्ना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने प्रेरणा एप जांचा तो वहां भी कुछ भी ठीक नहीं मिला।
मुहम्मदाबाद विद्यालय का पुस्तकालय देखते ही डीएम की नाराजगी बढ़ गई। पुस्तकालय गंदगी से पटा था और किताबें भी इधर उधर बिखरी पड़ी थीं। डीएम ने कहा कि किताबों को सहज कर रखा जाए और उन्हें बच्चों को पढ़ने के लिए दिया जाए।
काफी कम संख्या में मिले बच्चों के पास न जूते थे और न मोजे। इस पर भी डीएम ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि शासन की योजनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही वे दोबारा स्कूल का निरीक्षण करने आएंगी।
स्कूल की रसोई भी देखी तो वहां का नजारा देख वे दंग रह गईं। गैस सिलेंडर के बजाए चूल्हे पर खाना बनता मिला। इतना ही नहीं डीएम मे मिडडे मील का न सिर्फ मीनू ही चेक किया बल्कि उसकी गुणवत्ता भी बीएसए के सामने चेक की जो ठीक नहीं थी।
रसोई में गंदगी पसरी थी और मसाले व खाद्य सामग्री भी खुले में रखी थी। इस पर भी नाराजगी जताई और रसोइए को भी फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

No comments:

Post a Comment

Pages