कोंच जालौन------: ( रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत न्यूज़ नेशन 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन की कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पांच दिन पूर्व मंदिर के तलघर में हुई हत्या में नामजद आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में रविवार को लोहे के तार से खुद को लहूलुहान कर लिया। इससे कोंच कोतवाली में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी उसे घायल हालत में लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ राहुल पांडे ने बताया कि रणजीत की हत्या आरोपी श्यामू ने अकेले की थी। उसकी हरकत से आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा लापरवाह पुलिस कर्मियों की भी जांच कर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
बीती 30 मार्च को रेंढ़र थाना क्षेत्र के सुलखना गांव निवासी रणजीत का शव जनकपुरी के पास स्थित मंदिर के तलघर में मिला था। उसकी ईट पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन्हीं में से एक हत्यारोपी श्यामू परिहार निवासी गोवर्धनपुरवा को पुलिस ने रविवार को पकड़ा। दोपहर के वक्त जब पुलिस उसे हवालात में डाल रही थी, तभी लोहे के तार के टुकड़े से उसने खुद के शरीर पर वार कर लिए। इससे वह लहूलुहान हो गया।
यह देख कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाल बलिराज शाही उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। श्यामू के हाथ, गले और प्राइवेट अंगों में जख्म थे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ ने बताया कि वारदात में श्यामू ही अकेला शामिल था। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। तार उस तक कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच कराई जा रही है। दोषी पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई तय है।
No comments:
Post a Comment