उरई-------:( रिपोर्ट -गौरव मिश्रा भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड की जनपद जालौन के मुख्यालय उरई स्थित रेलवे स्टेशन पर लगभग साल भर बाद झांसी-कानपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन 13 टिकटों की बिक्री हुई। उरई रेलवे स्टेशन से कुल 21 यात्रियों ने सफर किया। पहले दिन ट्रेन अपने तय समय से एक घंटा 40 मिनट की देरी से आई। ट्रेन के संचालन को लेकर यात्रियों में खुशी दिखाई दी। हालांकि किराये को लेकर उनमें नाराजगी भी रही।
जनता कर्फ्यू के बाद 22 मार्च की रात से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। एक जून के बाद धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ लेकिन पैसेंजर ट्रेनें नहीं चल रही थीं। इनके संचालन की लगातार मांग की जा रही थी। गुरुवार को झांसी से कानपुर के लिए सिर्फ एक फेरा ट्रेन का संचालन हुआ। अब शुक्रवार से झांसी कानपुर और कानपुर झांसी दोनों तरफ से ट्रेनों का संचालन होगा। झांसी से कानपुर के जाने वाली पैसेंजर में उरई से पुखरायां और कानपुर के लिए यात्रियों ने सफर किया।हालांकि पहले दिन कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं दिखाई दिया। अधिकांश यात्रियों के चेहरों पर मास्क नहीं था और न ही स्टेशन पर उनकी कोरोना संबंधी जांच हो रही थी। सिर्फ टिकट चेकिंग स्टाफ ही टिकट चेक करने के बाद उन्हें प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति दे रहे थे। टिकट चेकिंग के मुताबिक, पहले दिन झांसी की ओर से 17 यात्री उतरे और उरई से कानपुर और पुखरायां के लिए कुल 21 यात्रियों ने यात्रा की।
No comments:
Post a Comment