उरई जालौन------:(रिपोर्ट- रोहित गुप्ता भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में आज यूपीएससी तुफैलपुरवा उरई का भ्रमण करने पर पता चला कि लोगों में कोविड-19 वैक्सीन लगवाने को लेकर निरंतर जागरूकता बढ़ती चली जा रही है। लोग स्वयं उत्साहित होकर केंद्र पर सुबह से अपना रजिस्ट्रेशन कराने एवं वैक्सीन लगवाने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं ।यूपीएससी तुफैल पुरवा में डॉ विष्णु राजपूत,फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार, एएनएम नाईद अख्तर ने बताया कि सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार हम कोविड-19 की वैक्सीन लोगों को लगा रहे हैं और लोगों में काफी जागरुकता दिखाई दे रही है ।लोग स्वयं उत्साहित होकर सुबह से ही आ जाते हैं ।जब से 45 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीन लगाने का आदेश आया है। मुझे यह बताकर काफी खुशी हो रही है कि लोग स्वयं आगे बढ़कर हमारा सहयोग कर रहे हैं। कोरोना काल एक ऐसा संक्रमण काल रहा है जिसमें देश दुनिया बुरी तरीके से प्रभावित हुए हैं। एएनएम नाईद अख्तर ने आगे बताया कि अभी 3 दिन के अंदर हम लोग लगभग 200 लोगों से ज्यादा को कोविड-19 की वैक्सीन लगा चुके हैं जिसमें हमारा सहयोग रामायणी देवी ए एन एम, आशा बहुओं में बबली वर्मा एवं सुमन जी और स्टाफ नर्स में राम कुमारी जी एवं शशि बघेल निरंतर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ वैक्सीन लगाने का रेजिस्ट्रेशन एवं वैक्सीन लगाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रही हैं
Saturday, 3 April 2021
कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर लोगों में बढ़ रही है जागरूकता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment