बेतवा नदी किनारे मिला सुरक्षाकर्मी का शव छह के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 16 December 2020

बेतवा नदी किनारे मिला सुरक्षाकर्मी का शव छह के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज

जालौन  उरई-------:( रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड सरीला (हमीरपुर)जलालपुर थानाक्षेत्र में बेतवा नदी की भेड़ी खरका मौरंग खदान के सुरक्षाकर्मी का शव जालौन जिले में बेतवा नदी में मिलने के बाद उनकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम जालौन जिले की कदौरा पुलिस ने कराया है। जलालपुर पुलिस सुरक्षाकर्मी की लाइसेंसी बंदूक की तलाश में जुटी है। वहीं बेतवा नदी में टार्च बरामद हुई है। जालौन जिले के कदौरा कस्बा निवासी विजय बहादुर उर्फ गुड्डन (40) बेतवा नदी के मौरंग खंड संख्या 23/23 में सुरक्षाकर्मी थे। 11 दिसंबर को मौरंग खंड संख्या 23/19 के कर्मचारियों से विवाद के बाद विजय बहादुर अपने घर जाने की बात कहकर अपनी लाइसेंसी बंदूक समेत चले गए थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। इसके बाद सुरक्षाकर्मी के भाई की तहरीर पर जलालपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।विजय बहादुर की पत्नी सोनी अपहरण व हत्या की आशंका जता रही थी, लेकिन पुलिस उनकी बात नजरअंदाज करती रही। मंगलवार को सुरक्षा कर्मी का शव जालौन में बेतवा नदी किनारे पड़ा मिला था। इधर जलालपुर एसओ उमापति मिश्रा ने बताया मृतक की पत्नी सोनी सिंह की तहरीर पर विवेक पाठक उर्फ बब्बू महाराज, मिंटू पाठक, सुशील उर्फ पुल्ली लाला निवासी भेड़ी डांडा, शरण सेवक विश्वकर्मा, मौरंग खदान कर्मी मनोज शर्मा उर्फ बंटी निवासी लोहारी धौलपुर, ऋषिकेश निवासी पिदावली थाना कंचनपुर धौलपुर राजस्थान के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया हैै

No comments:

Post a Comment

Pages