उर‌ई जिला अस्पताल के बाहर पति पत्नि में जमकर मारपीट - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 2 April 2021

उर‌ई जिला अस्पताल के बाहर पति पत्नि में जमकर मारपीट

 उरई जालौन------:(रिपोर्ट  अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के बाहर उरई कोतवाली क्षेत्र  पति पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा कैमरे में हुआ कैद, मौके पर पहुंची पुलिस जिला अस्पताल के बाहर  पति पत्नि में जमकर मारपीट हो गई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पति पत्नी का आपस में परिवारिक विवाद चल रहा था।जब  पति जिला अस्पताल आया हुआ था तभी पत्नी को किसी तरह पति की लोकेशन का पता चल गया और पत्नी ने अस्पताल के ही बाहर पति को पकड़ कर उसकी मरम्मत कर दी हालांकि पति ने भी मौके की नजाकत को देखते हुए 2-3हाथ चला दिए। काफी देर तक ये हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा पर किसी ने भी बीच बचाव करने जहमत नहीं की उल्टा लोगों ने रोड़ पर लाइव चल रही महाभारत का विडियो बनाना शुरू कर दिया।
हम अपने न्यूज चैनल के माध्यम से पतियों को समझाना चाहते हैं कि अगर उनका उनकी धर्मपत्नी से कोई विवाद चल रहा हो तो कानून की शरण में जाएं । खुदा न करे कि आपका भी वीडियो वायरल हो जाएं और मुझे अपनी चैनल पर डालना पड़ जाए।
 नोट- कानून की शरण में जाने के बाद भी अगर आपकी पत्नी आपसे मारपीट या झगडा करती है तब आप कानूनी सलाहकारों से सलाह लेकर उसपर जरूरी कानूनी कार्यवाही भी कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages