जालौन पुलिस को मिली बड़ी सफलता 15 हजार का इनामी गिरफ्तार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 16 June 2021

जालौन पुलिस को मिली बड़ी सफलता 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

 उरई जालौन -------:(रिपोर्ट्- आशीष पाठक भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन पंद्रह हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस के हाथ लगा है। इस पर जनपद के विभिन्न थानों से करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं। इस बात की जानकारी  ए एस पी राकेश सिंह ने  प्रेस वार्ताता  में दी। एएसपी ने बताया कि अपराधी राकेश शिवहरे निवासी जालौन कोतवाली, मोहल्ला खांडेराव को बुधवार की सुबह जालौन औरैया सहाव मोड़ से गिरफ्तार किया गया है।
जालौन, माधौगढ़ व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना पर राकेश शिवहरे को पकड़ा है। उक्त अभियुक्त पर थाना कुठौंद में गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज है। जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पकड़े गए आरोपी पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 17 मुकदमे दर्ज है। जिसमें आबकारी, एनडीपीएस, गैंगस्टर, यूपी गुंडा अधिनियम, सीआरपीसी आदि अपराधों के मामले दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक उदयभान, प्रवीण यादव उपनिरीक्षक महादेव और सिपाही विजय कुमार, देवेंद्र, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Pages