उरई जालौन /आटा---------: (रिपोर्ट -गौरव मिश्रा भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मामला जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्र का है जहां पर बच्चों के विवाद में महिलाओं के बीच लाठियां चटकी जहां पर घटना को देखते हुए हड़कंप मच गया जिसमें 3 महिलाओं सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करायाा गय मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि एक परिवार की महिलाओं के बीच का विवाद है। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है, दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार की देर शाम आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कश्मीर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बच्चों के झगड़े के बाद एक ही परिवार की महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। हाथापाई से शुरू हुई मारपीट में देखते ही देखते दोनों पक्ष से लाठियां चटकने लगी। हैरत की बात यह भी थी कि दोनों ही पक्ष से लाठियां चलाने वाली महिलाएं ही थी। जिस वक्त महिलाओं के बीच लाठियां चटक रही थी। तभी किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल व महिलाओं व उनके घरों के पुरुषों को लेकर चौकी आ गई। संकट मोचन चौकी प्रभारी मोहित कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष से तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।
.
No comments:
Post a Comment