मध्य प्रदेश के सब्जी व्यापारी से 22 हजार की लूट - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 17 June 2021

मध्य प्रदेश के सब्जी व्यापारी से 22 हजार की लूट

 उरई जालौन /कोंच------:  (रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कोच में मध्यप्रदेश (एमपी) के सब्जी व्यापारी को असलहों के बल पर बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने व्यापारी की डिग्गी में रखे 22 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर सीओ राहुल पांडे ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतपुरा रोड गौरई थाना रौन जिला भिंड निवासी जुनैद राईन बाइक से बुधवार को रौन से कोंच सब्जी खरीदने के लिए आ रहा था। रात लगभग साढ़े आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बस्ती व गोरा के बीच बाइक पहुंची तो पीछे से आ रही एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोका। इसके बाद उसकी बाइक की डिग्गी में रखे 22 हजार रुपये व जेब से मोबाइल निकाल लिया। भागते वक्त बदमाश उसकी बाइक की चाभी और प्लग भी निकाल ले गए। किसी तरह वह लगभग दो किमी बाइक घसीट कर एक मैंथा प्लांट पर पहुंचा। और वहां मौजूद लोगों को पूरी घटना बताई। इसके पास पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। व्यापारी के मुताबिक भागते वक्त बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। सीओ राहुल पांडे का कहना है कि तमंचे और फायर की बात गले नहीं उतर रही है। फिर भी वह पूरे मामले की जांच करा रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages