खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भरे सैंपलएक्सपायरी माल बरामद - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 18 June 2021

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भरे सैंपलएक्सपायरी माल बरामद

जालौन/कोंच------: (रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए जनपद जालौन के तहसील कोच में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तहसीलदार के साथ सैंपलिंग अभियान चलाया। जिसमें चार दुकानों से सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेज दिए गए। रोडवेज बस स्टैंड के पास पटवा कंफेक्शनरी पर कुछ समान एक्सपायरी मिला। जिसे अधिकारियों ने जब्त कर दुकानदार को चेतावनी दी कि 24 घंटे के अंदर दुकान चेक करके एक्सपायरी माल हटा लें। उधर, छापेमारी को लेकर हड़कंप मचा रहा।
तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शर्मा ने सैंपलिंग अभियान चलाकर कस्बे की चार दुकानों से नमूने लिए। सागर चौकी तिराहे पर काशी स्वीट हाउस से खोए की बर्फी का नमूना लिया। बंटी अग्रवाल की कंफेक्शनरी की दुकान से बूंदी का सैंपल लिया गया। रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित महाकालेश्वर स्वीट हाउस से बर्फी का नमूना लिया। पटवा कंफेक्शनरी से टमाटर सॉस का नमूना लिया गया। तहसीलदार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकान में 25 पैकेट सॉस व 8 किलो घी एक्सपायरी मिला है जिसे जब्त कर लिया गया है। दुकानदार धर्मेंद्र पटवा को चेतावनी दी गई है कि एक बार दुकान की सफाई कर लें 24 घंटे के बाद अगर दुकान में दोबारा एक्सपायरी मिला तो कार्रवाई होगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि चारों सैंपलों को परीक्षण के लिए लैब भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Pages