1-युवक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम!
2- अप्रिय घटना को रोकने के लिए 5 थानों की पुलिस फोर्स रही मौजूद!
जालौन -----------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में नौकरी के लिए घर से निकला युवक का शव मिला मामला जनपद के गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम कुरसेड़ा का है जहां पर युवक नौकरी के लिए घर से रात्रि में फ़रीदाबाद के लिए निकला! रात्रि मे उसके घर वालों के पास फोन आया कि मेरा अपहरण हो गया है पेटीएम में रुपए डाल दो! पेटीएम में रुपए डालने के बाद युवक का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और उसका शव मिला था! अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के दिशा निर्देशन व सीओ माधवगढ़ शहीदा नसरीन के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष राजीव कुमार बेस ने कार्यवाही शुरू की! थाना पुलिस युवक का शव लेने पहुची! युवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया युवक अपने घर का अकेला चिराग था! युवक को घरवालो ने रात मे जाने के लिए मना किया पर वह नहीं माना और बाइक से घर से निकला था! हत्या के बाद से युवक का मोबाइल व बाइक गायब है!!
अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने ग्राम कुरसेडा में उपस्थित रहकर परिवारी जनों को ढाढ़स बधाया और वादा किया कि बहुत जल्द वर्कआउट कर हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा!एक बेटी ही किसी चिराग के जाने पर माँ बहिन का दर्द समझ सकती है सीओ माधवगढ़ सहीदा नसरीन ने बुरी तरह करुन क्रंदन कर रही माता बहन को गले लगाकर ढाढ़स बधाया और कहा कि अब हम आपके बेटे को तो वापस नहीं ला सकते लेकिन उनके हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा!मृतक की माता पिता बहिन सहित परिवारी जनो ने सिर्फ़ एक माँग की कि हत्यारे जल्द पकड़े जाये और उन्हें फ़ासी ही हो! वार्ता में थाना अध्यक्ष गोहन राजीव बैस ने बताया कि बहुत जल्द हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे! यह अपहरण करके हत्या की गई है या मामला कुछ और है हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है! घटना का पर्दाफाश शीघ्र किया जाएगा! किसी भी अप्रिय घटना से निपटने व सुरक्षा की दृष्टि से थाना गोहन ईटों चौकी फोर्स के साथ थाना कदौरा थाना रेढ़र थाना सिरसाकलार थाना रामपुरा थाना कुठौंद का पुलिस फोर्स मौजूद रहा!
No comments:
Post a Comment