प्रेमिका की विदाई होने के बाद प्रेमी फांसी पर झूलामौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 6 June 2021

प्रेमिका की विदाई होने के बाद प्रेमी फांसी पर झूलामौत

हमीरपुर------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Natuon 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद हमीरपुर शादी के बाद प्रेमिका की विदाई होते ही प्रेमी ने बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली। आत्महत्या से पहले उसने फांसी का फंदा गले में डालकर सेल्फी ली। जो परिजनों और दोस्तों को भेजा। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
राठ कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति (19) राजस्थान के अलवर में एक फैक्टरी में नौकरी करता था। उसकी सगी बुआ की ननद महोबा में रहती है। जहां रिश्तेदारी में एक युवती से वह प्रेम करता था। उससे शादी भी करना चाहता था, लेकिन दोनों के परिजन इस मेलजोल को पसंद नहीं करते थे। शुक्रवार को लक्ष्मी प्रसाद राजस्थान से लौटकर घर आ रहा था। तभी उसे प्रेमिका की शादी होने के बाद विदाई की जानकारी हुई। रास्ते में प्रेमिका की शादी की जानकारी होने से वह दुखी हो गया। इसी बीच रास्ते में ललपुरा थानाक्षेत्र के स्वासा मोड़ के पास वह बस से उतर गया और खेतों में जाकर फांसी लगा ली। मरने से पहले उसने मोबाइल से फांसी का फंदा गले में डालने की सेल्फी ली।
बाद में परिजनों और दोस्तों को मोबाइल फोन से मेसेज भेजा। थाना निरीक्षक ओमप्रकाश यादव ने बताया मृतक के पिता राकेश प्रजापति और रिश्तेदार मोबाइल फोन पर मेसेज को लेकर परेशान थे। वह इधर उधर उसकी खोजबीन भी करते रहे। लेकिन पता नहीं चल सका। रात में पुलिस इसकी तलाश करते मौके पर पहुंच गई तो पेड़ पर फंसी के फंदे पर शव लटका मिला। मृतक की जेब में पड़े मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।


No comments:

Post a Comment

Pages