26 वर्षीय कार चालक फांसी पर झूला मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 21 July 2021

26 वर्षीय कार चालक फांसी पर झूला मौत

उरई-----: (रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मुख्यालय उरई में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा नया पटेल में मंगलवार की रात कार चालक ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।बुधवार की सुबह परिजन जागे तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजन खुदकुशी की कोई वजह नहीं बता पा रहे है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मोहल्ला बघौरा नया पटेल नगर निवासी राहुल कुमार (26) ने मंगलवार की देर रात कमरे में लगे पंखे के हुक से चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को सुबह जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।भाई दीपक कुमार ने बताया कि राहुल कुमार कार चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। चार भाइयों में वह सबसे छोटा था। युवक की मौत से पत्नी निशा और पिता शंकरलाल व भाइयों का रो रोकर हाल बेहाल है। युवक ने फांसी लगाकर क्यों जान दी, इसके बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे है।


No comments:

Post a Comment

Pages