भ्रष्टाचार की लाइन में खड़े जनपद के एक के बाद एक अधिकारी मंत्री तक पहुंची शिकायत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 22 July 2021

भ्रष्टाचार की लाइन में खड़े जनपद के एक के बाद एक अधिकारी मंत्री तक पहुंची शिकायत

जालौन-------: (रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर जहां पर जालौन नगर पालिका में ईओ के भ्रष्टाचार का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जहां हाल ही में भ्रष्टाचार की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पांच सदस्यीय टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए है। तो वही शिकायतकर्ता ने गुरुवार को लखनऊ में नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर ईओ की शिकायत की है। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि ईओ पर कार्रवाई तय है। वहीं संबंधित ईओ का कहना है कि आरोपी बेबुनियाद हैं, जांच में स्पष्ट भी हो जाएगा।

आपको घटना से अवगत कराते चलें कि जालौन नगर पालिका परिषद के ही एक सभासद ललित अग्रवाल ने नगर पालिका के ईओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने शासन स्तर पर भी भेजी है। जिसका संज्ञान लिया गया है। सभासद ललित अग्रवाल ने आरोप लगाया कि नवंबर 2020 में 44.40 लाख रुपये निर्माण कार्य ठेकों पर खर्च किए गए हैं, जो संदिग्ध है। इसी माह में 47.35 लाख रुपये बिजली उपकरणों में खर्च किए गए हैं। बिजली उपकरणों में इतना खर्च होने के बाद पुन: अगले ही माह दिसंबर में 43 हजार रुपये की खरीद दर्शाई गई है। यह पूरा खर्च ही संदिग्ध है। दिसंबर में ही 93 हजार रुपये पॉलिथीन प्रतिबंध के संबंध में होर्डिंग में खर्च किया गया है, जबकि इस संदर्भ की होर्डिंग नगर में लगी ही नहीं दिखीं। ट्रैक्टर की मरम्मत कराए बिना ही एडवांस में 80 हजार रुपये खर्च दर्शाया गया है। सोलर लाइट का एक करोड़ से अधिक का ठेका दिया जाना भी संदिग्ध है। इसी प्रकार 1750 रुपये प्रतिपोल की दर से 750 पोलों पर स्वच्छ भारत मिशन की होर्डिंग का खर्च 13.12 लाख रुपये है। जबकि नगर में 750 पोल नहीं है। वहीं, बिना वाल पेंटिंग कराए ही 3.68 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त मामले में जांच के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, पीडब्ल्यूडी व राजस्व विभाग से संबंधित 5 अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। उक्त संदर्भ में ईओ डीडी सिंह ने बताया कि उक्त सभी आरोप बेबुनियाद हैं। सभी खर्चे पालिका बोर्ड की सहमति से किए गए हैं। इसके लिए जांच टीम को उन्होंने दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं।


आरईएस के जेई का स्थानांतरण

उरई-------: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे कुठौद विकास खंड के जेई शिवकुमार का शासन के निर्देश पर देर शाम स्थानांतरण कर दिया गया है। चीफ इंजीनियर दिनेश कुमार ने शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जेई के स्थानांतरण की पुष्टि की है। बता दें कुठौंद क्षेत्र में आरईएस के कार्यों में गलत भुगतान किए जाने की शिकायत की गई थी। 
उखड़ने लगी बिलौहा चंदावली सड़क रोष
उरई-------: लोकनिर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम उरई द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला योजना के अंतर्गत बिलौहा से चंदावली संपर्क मार्ग का निर्माण कुछ दिन पूर्व कराया गया था। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बाकायदा इस सड़क का उद्घाटन किया था। पर दो दिन बाद ही सडक़ उखड़ने लगी। एक युवक ने इसकी दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस पर डीएम ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी थी। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने सड़क की जांच कराने को कहा था। हालांकि अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। लोगों का आरोप है कि सडक़ निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी टीएसी जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए


No comments:

Post a Comment

Pages