जिलाधिकारी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन व विधायक मूलचन्द्र निरंजन द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 22 July 2021

जिलाधिकारी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन व विधायक मूलचन्द्र निरंजन द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उरई-------:  (रिपोर्ट -गौरव मिश्रा भारतNews Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी, विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक कालपी मूलचन्द्र निरंजन द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सौरभ कुमार ने सड़क सुरक्षा सप्ताह में आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुभारंभ के बाद द्वितीय दिवस 23 जुलाई को सभी बस, ट्रक, ऑटो, ई.रिक्शा व टैक्सी चालकों के यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न कराना। तृतीय दिवस 24 जुलाई को प्रदूषण जांच केंद्रों की चेकिंग व मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की चैकिंग, चतुर्थ दिवस 25 को को सीट बेल्ट तथा मोबाइल ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ सद्भावना पूर्ण चेकिंग अभियान। पंचम दिवस 26 को परिवहन निगम के अधिकारियों के सहयोग से प्रमुख बस स्टेशन पर कोविड.19 से बचाव व सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सन्तोष कुमार, यात्रीकर अधिकारी अमित वर्मा, सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक संजीत सिंह मौजूद रहे।


चयनित बच्चों के बाटे स्वीकृति प्रमाण पत्र
उरई-------: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कोरोना से निराश्रित बच्चों के भरण पोषण, शिक्षा और सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ ऑडिटोरियम लोक भवन में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रशासन जिले के एनआईसी सभागार में दिखा गया। इसी क्रम जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, विधायक कालपी नरेन्द्र पाल सिंह जादौन, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन द्वारा जनपद जालौन में इस योजना के अन्तर्गत चयनित कुल 25 बच्चों में से 05 बच्चों को एनआईसी हॉल में स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं फ लो की टोकरी व अन्य सामान का वितरण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि शेष बच्चों को उनके घरों पर सामान भेजा जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जिला प्रोबेशन अधिकारी गुलाब सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए शिवाकान्त द्विवेदी मौजूद रहे।
बीज वितरण कार्यक्रम के तहत 35 कृषकों को बाटी गई प्याज किट

उरई-------: जिला औधानिक मिशन योजनान्तर्गत बीज वितरण कार्यक्रम जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। जिला औधानिक मिशन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021.22 में जनपद जालौन को पहली बार खरीफ प्याज का 20 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष प्याज बीज प्रजाति एल 883 का वितरण जिलाधिकारी द्वारा जनपद के कृषकों को किया गया। इसमें किसान गिरेन्द्र निवासी ग्राम लौना, बृजेश त्रिपाठी ग्राम अकोडी, दिनेश प्रताप सिंह ग्राम अमरौल तथा अन्य 35 कृषकों को किट का वितरण किया गया। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा कृषकों को खरीफ प्याज की बुबाई एवं उससे होने वाले लाभ की जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित कृषकों से कहा कि जो भी प्याज का बीज मिला है। उस प्याज को उगाकर इसकी फ ोटो जिला उद्यान कार्यालय में जमा करांगे। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार, उद्यान निरीक्षक शिव सेवक पाडे मौजूद रहे।
जल संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी।
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जल संरक्षण, संवद्र्धन गोष्ठी का आयोजन विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि बुन्देलखंड की धरती में जल एक अमूल्य आवश्यकता है, जिसको बचाने एवं संरक्षण तथा सही तरीके से उपयोग पर प्रत्येक व्यक्ति को चिंतन करे, यदि समय रहते इस सम्बन्ध में संकल्प नहीं लिया गया तो भविष्य में जनए कृषक को समस्या ग्रस्त होना पड़ सकता है, इसलिए सभी को जल बचाये जीवन बचाए की विचारधारा को अपनाना होगा। गोष्ठी में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी गणमान्य नागरिक, जागरूक कृषक, समाजसेवी आदि को जिलाधिकारी ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इसी कड़ी में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रतिपाल सिंह चैहान ने कहा कि वर्षा जल को हम बर्बाद न होने दें, रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित कराए। लघु सिंचाई सहायक अभियन्ता एकता त्रिपाठी ने कहा कि कृषि सिंचाई में किसान भाई अधिक से अधिक उपयोग सतही जल का करें, जिससे भूगर्भ जल हमारे भविष्य के लिए संरक्षित हो सके। इस हेतु कच्चे बांध, तालाब इत्यादि भी बनवाए जाय। भूजल सप्ताह गोष्ठी में प्रमुख रूप से परियोजना निदेशक शिवाकान्त द्विवेदी, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियन्ता जीवी पांडे एवं सहायक अभियन्ता आदित्य गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages